Madhu Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -वीर देश भक्त

भारत मां के लाल थे,
अजब वीर महान थे।
देश जिनको याद करेगा,
सुखदेव राजगुरु भगत सिंह महान थे।

हृदय में वीरता के भाव,
देशभक्ति से ओतप्रोत।
लक्ष्य जिनका बड़ा महान,
देश पर मर मिटना था काम।

जितने भी जन्म मिले ,
न्योछावर करने को तैयार।
अंग्रेजों से धरा मुक्त कराने,
आए ऐसे लाल थे।

हंसते-हंसते झूल गए,
फांसी के फंदे पर देखो।
इंकलाब जिंदाबाद,
यही उनका नारा था।

23 मार्च को अमर हुए
इतिहास रच डाला ।
भारत माता को मुक्त कराने,
विश्वास का दीप जलाया था।

क्रांति की बन मशाल
पराक्रम से भरपूर थे
न्यारे आप सारे जग से
भारत मां के लाल थे।

कोटि कोटि वंदन है तुमको
शब्द नहीं है मेरे पास
आप के बलिदानों की गाथा
कहने को शब्द नहीं है मेरे पास।
       रचनाकार ✍️
       मधु अरोरा
       24.3..2022

   17
9 Comments

Fareha Sameen

25-Mar-2022 07:43 PM

Good

Reply

Punam verma

25-Mar-2022 10:13 AM

Nice one

Reply

Abhinav ji

25-Mar-2022 08:43 AM

Very nice👍

Reply